Close Menu
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Subh MantraSubh Mantra
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया»क्रीमिया वापस नहीं मिलेगा, NATO का सपना छोड़ो: ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा – अब युद्ध या समझौता?”
देश-दुनिया

क्रीमिया वापस नहीं मिलेगा, NATO का सपना छोड़ो: ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा – अब युद्ध या समझौता?”

reporter1By reporter1August 18, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

ट्रंप का सख्त संदेश: न क्रीमिया वापस मिलेगा, न NATO की सदस्यता – जेलेंस्की को समझौते का दिया सुझाव

वाशिंगटन : रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है, और इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ होने वाली अहम बैठक से पहले स्पष्ट कर दिया है कि यूक्रेन न तो क्रीमिया को रूस से वापस ले सकता है और न ही NATO की सदस्यता की उम्मीद रख सकता है।

यह बयान ऐसे समय आया है जब जेलेंस्की वॉशिंगटन के दौरे पर हैं और ट्रंप के साथ वाइट हाउस में शांति वार्ता पर चर्चा होनी है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “यूक्रेन के राष्ट्रपति चाहें तो रूस के साथ युद्ध तुरंत समाप्त कर सकते हैं, या फिर लड़ाई जारी रख सकते हैं। याद रखें कि क्रीमिया पहले ही 2014 में ओबामा प्रशासन के दौरान रूस के कब्जे में चला गया था।”

‘युद्ध खत्म करो या अंजाम भुगतो’: ट्रंप का दबाव

ट्रंप ने यह भी कहा कि कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं और क्रीमिया की वापसी अब असंभव है। उन्होंने जेलेंस्की पर युद्ध समाप्त करने का दबाव डालते हुए सुझाव दिया कि रूस के साथ समझौता ही एकमात्र रास्ता है।

इससे पहले, ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अलास्का में मुलाकात की थी और बातचीत के दौरान एक संभावित शांति प्रस्ताव की बात सामने आई थी। ट्रंप ने जेलेंस्की को बताया कि यदि यूक्रेन डोनेट्स्क क्षेत्र को छोड़ने के लिए तैयार हो, तो कई मोर्चों पर युद्ध विराम हो सकता है। हालांकि, जेलेंस्की ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।

आज वॉशिंगटन में ट्रंप-जेलेंस्की की बैठक

आज, सोमवार को ट्रंप वॉशिंगटन में जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के साथ बैठक की मेजबानी करने जा रहे हैं, जहां यूक्रेन युद्ध और संभावित शांति समझौते पर चर्चा होगी। ट्रंप के बयानों से यह स्पष्ट हो चुका है कि अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव आ सकता है, जिसमें अब यूक्रेन से समझौते की अपेक्षा की जा रही है।

#CrimeaIssue #DonaldTrump #NATOMembership #TrumpPutinMeeting #UkraineRussiaWa #USForeignPolicy #VolodymyrZelensky
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleहेमंत सोरेन ने रजरप्पा में पिता शिबू सोरेन की अस्थियां कीं विसर्जित, संथाली परंपराओं के अनुसार हुआ धार्मिक अनुष्ठान
Next Article वोटर लिस्ट घोटाले पर विपक्ष का वार, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी
reporter1

Related Posts

#Trending

करुर में विजय की रैली में भगदड़, 31 की मौत की पुष्टि; बच्ची लापता, सीएम स्टालिन ने दिए जांच के आदेश

September 27, 2025
देश-दुनिया

2 लाख करोड़ के कर्ज में डूबी वोडाफोन आइडिया के शेयर क्यों उछले? पीएमओ से राहत की उम्मीद बढ़ी

August 22, 2025
देश-दुनिया

ग़ाज़ा में भुखमरी की पुष्टि के बीच इसराइली मंत्री की धमकी: “हमास नहीं झुका तो ग़ज़ा शहर को कर देंगे नेस्तनाबूद”

August 22, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.