Close Menu
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Subh MantraSubh Mantra
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया»2 लाख करोड़ के कर्ज में डूबी वोडाफोन आइडिया के शेयर क्यों उछले? पीएमओ से राहत की उम्मीद बढ़ी
देश-दुनिया

2 लाख करोड़ के कर्ज में डूबी वोडाफोन आइडिया के शेयर क्यों उछले? पीएमओ से राहत की उम्मीद बढ़ी

reporter1By reporter1August 22, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

वाणिज्य : वित्तीय संकट से जूझ रही वोडाफोन आइडिया (Vi) के शेयरों में 22 अगस्त को करीब 10% की तेज़ उछाल देखने को मिली। ये तेजी उस रिपोर्ट के बाद आई जिसमें दावा किया गया कि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) कंपनी को आर्थिक राहत देने पर विचार कर रहा है। लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दूरसंचार विभाग (DoT) ने पीएमओ को एक अनौपचारिक प्रस्ताव भेजा है, जिसमें वोडाफोन आइडिया को राहत देने के लिए कुछ अहम सुझाव शामिल हैं।

इन प्रस्तावित उपायों में स्टैच्यूटरी ड्यूज की भुगतान समयसीमा को दो साल और बढ़ाना शामिल है ताकि कंपनी पर तत्काल वित्तीय दबाव कम हो सके। इसके अलावा AGR (एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू) भुगतान पर लगने वाले ब्याज को माफ करने और सालाना किस्तों को कम करने जैसे विकल्पों पर भी विचार हो रहा है।

इस खबर के बाद Vi के शेयरों में बड़ी हलचल देखी गई। शेयर की ओपनिंग 6.70 रुपये पर हुई, और यह 7.20 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया, जो कि लगभग 9.92% की तेजी है। हालांकि, यह अब भी अपने 52-हफ्तों के उच्चतम स्तर 16.55 रुपये से काफी नीचे है, लेकिन 52-हफ्तों के न्यूनतम स्तर 6.12 रुपये से ऊपर बना हुआ है।

वोडाफोन आइडिया पर इस वक्त 83,400 करोड़ रुपये का AGR बकाया है और कंपनी को मार्च 2025 से अगले छह वर्षों तक हर साल 18,000 करोड़ रुपये चुकाने होंगे। जुर्माना और ब्याज मिलाकर कुल कर्ज 2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ऐसे हालात में बैंकों ने मदद से किनारा कर लिया है, और अब कंपनी को सिर्फ सरकारी राहत की आस है। इसी उम्मीद ने शेयर बाजार में निवेशकों की भावनाओं को उत्साहित कर दिया है।

#AGRdues #FinancialRelief #PMO #StockMarketNews #TelecomCrisis #ViShares #VodafoneIdea
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleग़ाज़ा में भुखमरी की पुष्टि के बीच इसराइली मंत्री की धमकी: “हमास नहीं झुका तो ग़ज़ा शहर को कर देंगे नेस्तनाबूद”
Next Article रांची में नकली नोट गिरोह का खुलासा, 500 रुपये के 42 बंडल जाली नोट बरामद, दो गिरफ्तार
reporter1

Related Posts

#Trending

करुर में विजय की रैली में भगदड़, 31 की मौत की पुष्टि; बच्ची लापता, सीएम स्टालिन ने दिए जांच के आदेश

September 27, 2025
देश-दुनिया

ग़ाज़ा में भुखमरी की पुष्टि के बीच इसराइली मंत्री की धमकी: “हमास नहीं झुका तो ग़ज़ा शहर को कर देंगे नेस्तनाबूद”

August 22, 2025
देश-दुनिया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, आरोपी गिरफ्तार

August 20, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.