Close Menu
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Subh MantraSubh Mantra
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Home»बिहार»Bihar News: एयर इंडिया की बड़ी चूक, फ्लाइट में नहीं रखा यात्रियों का लगेज
बिहार

Bihar News: एयर इंडिया की बड़ी चूक, फ्लाइट में नहीं रखा यात्रियों का लगेज

khabarBy khabarJune 21, 2025Updated:June 22, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पटना। पटना एयरपोर्ट पर शनिवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एयर इंडिया की फ्लाइट से पहुंचे करीब 180 यात्रियों को अपना सामान नहीं मिला। फ्लाइट समय पर लैंड कर गई, लेकिन जैसे ही अनाउंसमेंट हुआ कि लगेज बेल्ट नंबर 4 पर आएगा, सभी यात्री वहां इंतजार करने लगे।

काफी देर तक जब कोई सामान नहीं आया, तो यात्रियों ने स्टाफ से पूछताछ की। इस पर एयर इंडिया की ओर से बताया गया कि तकनीकी कारणों और फ्लाइट में अधिक वजन होने के चलते यात्रियों का लगेज विमान में लोड ही नहीं किया गया था। यह सुनते ही यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने एयरलाइन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

कई यात्री ऐसे भी थे जिन्हें दूसरी फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन बिना सामान उनके लिए आगे की यात्रा मुश्किल हो गई। एयर इंडिया के ग्राउंड स्टाफ और सीआईएसएफ जवानों ने स्थिति को संभाला और यात्रियों को शांत कराया।

एयर इंडिया ने आश्वासन दिया कि सभी यात्रियों का सामान अगली फ्लाइट से भेजा जाएगा और समय रहते उन्हें सूचित किया जाएगा। बता दें, पिछले 15 दिनों में यह तीसरी बार है जब पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा है, जिससे यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Air India luggage not found Air India passengers complaint flight luggage missing Patna Patna airport dispute Patna airport flight latest news एयर इंडिया यात्रियों की शिकायत एयर इंडिया सामान नहीं मिला पटना एयरपोर्ट फ्लाइट लेटेस्ट न्यूज़ पटना हवाई अड्डा विवाद फ्लाइट लगेज मिसिंग पटना
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleNational News: क्रू शेड्यूलिंग घोटाला: DGCA की सख्ती से हिल गया एयर इंडिया मैनेजमेंट
Next Article Latehar News: झारखंड में लातेहार में रिकॉर्ड 347 प्रतिशत अधिक बारिश, राज्यभर में भारी वर्षा
khabar
  • Website

Related Posts

#Trending

झारखंड में ‘धरती आबा जनजातीय फिल्म महोत्सव 2025’ का ऐतिहासिक शुभारंभ, आदिवासी संस्कृति और संघर्ष को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

October 14, 2025
#Trending

घाटशिला उपचुनाव लड़ेगी जेएलकेएम, प्रत्याशी की घोषणा जल्द — टाइगर जयराम महतो की अध्यक्षता में केंद्रीय बैठक में लिया गया निर्णय

October 13, 2025
#Trending

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया जेसोवा दिवाली मेला 2025 का भव्य उद्घाटन

October 9, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.