भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच ने देश में डिजिटल क्रांति को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि आज डिजिटल इंडिया मिशन 140 करोड़ देशवासियों की दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। यह बात उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की।
मरांडी ने बताया कि बैंकिंग, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे क्षेत्रों में डिजिटल इंडिया का क्रांतिकारी प्रभाव देखा जा रहा है। सस्ती और तेज इंटरनेट सेवा ने आम लोगों तक सरकारी योजनाएं और सेवाएं सरलता से पहुंचाई हैं।
डिजिटल इंडिया की मुख्य उपलब्धियां इस प्रकार हैं:
-
भारतनेट योजना: 5.85 लाख गांवों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ा गया है।
-
कॉमन सर्विस सेंटर (CSC): 5.7 लाख से अधिक सेंटर आधार, बिल भुगतान और सरकारी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
-
जनधन योजना: 50 करोड़ से अधिक बैंक खाते खुलवाकर गरीबों को वित्तीय तंत्र से जोड़ा गया है।
-
DBT के जरिए: 34 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए गए हैं।
-
PM GDISHA: 6 करोड़ से अधिक लोगों को डिजिटल साक्षरता प्रदान की गई।
-
DigiLocker: 20 करोड़ से ज्यादा यूज़र्स को डिजिटल दस्तावेज़ मिले हैं।
-
e-NAM: 1300 मंडियों को जोड़कर किसानों को डेटा आधारित निर्णय की सुविधा मिली।
-
PM किसान योजना: 3 लाख करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में भेजे गए।
-
GeM पोर्टल: 8 लाख करोड़ की सरकारी खरीद डिजिटल प्लेटफॉर्म से हो रही है।
-
UPI: हर दिन 1100 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन हो रहे हैं।

