Close Menu
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Subh MantraSubh Mantra
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Home»झारखंड»झारखंड को 3800 करोड़ की सड़क योजनाओं की सौगात, गडकरी बोले- “दो साल में देश की सड़कें अमेरिका जैसी होंगी”
झारखंड

झारखंड को 3800 करोड़ की सड़क योजनाओं की सौगात, गडकरी बोले- “दो साल में देश की सड़कें अमेरिका जैसी होंगी”

सुभ मंत्र एडिटरBy सुभ मंत्र एडिटरJuly 3, 2025No Comments1 Min Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को झारखंड को 3800 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात दी। राजधानी रांची के रातू रोड स्थित ओटीसी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में गडकरी ने इन योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने रांची को चार बड़ी सौगातें दीं – आउटर रिंग रोड परियोजना, इलेक्ट्रिक बस सेवा, रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के पिलरों पर सोहराई पेंटिंग और रांची-सिल्ली-गनगड़ा सड़क को फोरलेन बनाना।

गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पीछे मोदी सरकार खड़ी है। उन्होंने बताया कि झारखंड के लिए करीब 2 लाख करोड़ रुपये की सड़क योजनाएं तैयार की जा रही हैं। रांची आउटर रिंग रोड के लिए 6000 करोड़ रुपये की परियोजना का डीपीआर मंजूर कर लिया गया है।

गडकरी ने यह भी कहा कि देश की सड़कों को अगले दो वर्षों में अमेरिका की सड़कों की तरह विकसित किया जाएगा। इसके अलावा, रांची और जमशेदपुर में नागपुर की तर्ज पर इलेक्ट्रिक बस सेवा का ट्रायल भी शुरू किया जाएगा, जिससे यात्रियों को 30% सस्ती सेवा मिलेगी।

flyover Nitin Gadkari Jharkhand tour ranchi news
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleश्रावणी मेला : मुख्य सचिव ने दिए भीड़ नियंत्रण व स्वच्छता के सख्त निर्देश
Next Article Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
सुभ मंत्र एडिटर
  • Website

Related Posts

#Trending

झारखंड में ‘धरती आबा जनजातीय फिल्म महोत्सव 2025’ का ऐतिहासिक शुभारंभ, आदिवासी संस्कृति और संघर्ष को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

October 14, 2025
#Trending

घाटशिला उपचुनाव लड़ेगी जेएलकेएम, प्रत्याशी की घोषणा जल्द — टाइगर जयराम महतो की अध्यक्षता में केंद्रीय बैठक में लिया गया निर्णय

October 13, 2025
#Trending

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया जेसोवा दिवाली मेला 2025 का भव्य उद्घाटन

October 9, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.