Delhi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। बुधवार को राज्यपाल गंगवार नयी दिल्ली स्थित गंगाराम हॉस्पीटल पहुंचे, जहां शिबू सोरेन का इलाज चल रहा है। राज्यपाल ने शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इस बीच, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी डॉक्टरों से शिबू सोरेन की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में अपडेट लिया। विधायक कल्पना सोरेन भी दिल्ली पहुंच चुकी हैं और वह भी शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि शिबू सोरेन की तबीयत सुबह थोड़ी खराब थी, लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री दोनों ने शिबू सोरेन के परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

