
रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ आदिवासी नेता शिबू सोरेन का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में सोमवार सुबह अंतिम सांस ली। वे पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
उनके निधन की जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच X (पूर्व ट्विटर) पर भावुक संदेश में लिखा, “आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।”
शिबू सोरेन के निधन की खबर से पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। राज्य के कई हिस्सों में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। झारखंड के राजनीतिक इतिहास में शिबू सोरेन को एक मजबूत और संघर्षशील आदिवासी नेता के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।
