Close Menu
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Subh MantraSubh Mantra
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Home»झारखंड»Ranchi News:दीपिका पांडे सिंह ने जनता दरबार में 63 लोगों की समस्याएं सुनीं, सड़क और जमीन विवाद रहे प्रमुख मुद्दे
झारखंड

Ranchi News:दीपिका पांडे सिंह ने जनता दरबार में 63 लोगों की समस्याएं सुनीं, सड़क और जमीन विवाद रहे प्रमुख मुद्दे

सुभ मंत्र एडिटरBy सुभ मंत्र एडिटरJune 24, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Ranchi: झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस भवन में जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें 63 फरियादियों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। यह कार्यक्रम आम जनता से सीधे संवाद और समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में कांग्रेस की पहल का हिस्सा है।

जनता दरबार में तबादले, पथ निर्माण, चिकित्सा, जमीन विवाद, कर्ज माफी, आर्थिक सहायता और आवास जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि आम जनता के विश्वास को देखते हुए सभी मंत्रियों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाए। सभी शिकायतों को सूचीबद्ध कर उनके समाधान की प्रगति रिपोर्ट कांग्रेस मुख्यालय को भेजी जा रही है।

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने बताया कि कई जिलों में वर्षों से जमे पदाधिकारियों के तबादले की मांग सामने आई है, साथ ही ग्रामीण सड़कों के निर्माण और उनके रख-रखाव से संबंधित शिकायतें भी दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण एक लंबी प्रक्रिया है, लेकिन कार्रवाई अवश्य की जाएगी।

जनता दरबार में कृषि विश्वविद्यालय के मजदूरों ने अपनी समस्याएं बताईं। वहीं हिंदपीढ़ी की इरम परवीन ने अपने तीन माह के बच्चे को पति द्वारा जबरन ले जाने की शिकायत की। मंत्री ने इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मौके पर ही वरीय आरक्षी अधीक्षक से संपर्क किया और मानवीय आधार पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

कमलाकर शर्मा ने भूमि अधिग्रहण का मामला उठाया, हुसैन अंसारी ने जमीन एवं सड़क से जुड़ी समस्याएं रखीं। वहीं रामगढ़ की महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कर्ज माफी की मांग की। सिल्ली से आए वेदांत कौस्तव ने सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत की।

मंत्री ने कहा कि जिन मामलों पर विस्तृत जांच और फॉलोअप की आवश्यकता होगी, उन्हें विभागीय स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा। कई मामलों में जिलों के उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

इस अवसर पर कमल ठाकुर, अभिलाष साहू, राजन वर्मा, नरेंद्र लाल गोपी, राजीव चौधरी, अजय जैन, प्रशांत पांडे समेत कई पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Congress Office Complaints Deepika Pandey Singh Minister Janta Darbar Ranchi 2025 Jharkhand Road Construction Land Dispute Resolution कांग्रेस कार्यालय शिकायतें जनता दरबार रांची 2025 जमीन विवाद समाधान झारखंड सड़क निर्माण दीपिका पांडे सिंह मंत्री
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleJharkhand News: दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में गुरुजी से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Next Article Khunti News: डुमरी विधायक जयराम महतो पर अभद्र भाषा पर जेएलकेएम का विरोध तेज
सुभ मंत्र एडिटर
  • Website

Related Posts

#Trending

झारखंड में ‘धरती आबा जनजातीय फिल्म महोत्सव 2025’ का ऐतिहासिक शुभारंभ, आदिवासी संस्कृति और संघर्ष को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

October 14, 2025
#Trending

घाटशिला उपचुनाव लड़ेगी जेएलकेएम, प्रत्याशी की घोषणा जल्द — टाइगर जयराम महतो की अध्यक्षता में केंद्रीय बैठक में लिया गया निर्णय

October 13, 2025
#Trending

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया जेसोवा दिवाली मेला 2025 का भव्य उद्घाटन

October 9, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.