Close Menu
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Subh MantraSubh Mantra
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Home»#Trending»गोंदलपुरा कोल ब्लॉक में अवैध खनन के विरोध में राज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापन, देवेंद्र नाथ महतो बोले — पूंजीपतियों की मनमानी अब नहीं चलेगी
#Trending

गोंदलपुरा कोल ब्लॉक में अवैध खनन के विरोध में राज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापन, देवेंद्र नाथ महतो बोले — पूंजीपतियों की मनमानी अब नहीं चलेगी

reporter1By reporter1September 22, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

22 सितम्बर 2025 : झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड स्थित गोंदलपुरा कोल ब्लॉक में चल रहे कथित अवैध खनन के खिलाफ जेएलकेएम के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में एक सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल में विजय कुमार साहू, विनय कुमार, वैद्यनाथ राय, मुजीबुरहमान अंसारी, कमलेश कुमार सिंह और अरुण कुमार शामिल थे। ज्ञापन सौंपने का उद्देश्य गोंदलपुरा में ग्रामीणों की बिना सहमति के कोयला खनन के विरोध को राज्यपाल तक पहुँचाना था।

देवेंद्र नाथ महतो ने राज्यपाल के समक्ष कहा कि झारखंड देश की 40% खनिज संपदा का धनी राज्य है, लेकिन यहां के स्थानीय रैयतों और ग्राम सभा की सहमति के बिना खनन कराना पूरी तरह से अवैध और असंवैधानिक है। उन्होंने चेतावनी दी कि “टाटा, बिड़ला, अडानी, अंबानी जैसे पूंजीपति झारखंड को अपनी बपौती न समझें, अन्यथा उन्हें राज्य से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि झारखंडी मूलवासी पूंजीपतियों की मनमानी के कारण पलायन को मजबूर हैं, और अब यह अन्याय सहन नहीं किया जाएगा।

ज्ञापन में बताया गया कि मेसर्स अडानी इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड को गोंदलपुरा क्षेत्र में लगभग 1268 एकड़ भूमि — जिसमें 551 एकड़ रैयती जमीन, 542 एकड़ वनभूमि और 173 एकड़ गैर-मजरूआ भूमि शामिल है — कोल खनन के लिए आवंटित की गई है, लेकिन इस पर ग्राम सभा या स्थानीय रैयतों की कोई सहमति नहीं ली गई है। देवेंद्र महतो ने आरोप लगाया कि खनन का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर उनकी संवैधानिक आवाज को दबाया जा रहा है। अब तक छह निर्दोष ग्रामीणों को जेल भेजा जा चुका है।

उन्होंने यह भी कहा कि गोंदलपुरा एक बहुफसली और उपजाऊ क्षेत्र है, साथ ही यह इलाका घने जंगलों और वन्यजीवों का आवास है। यदि खनन शुरू हुआ तो यहाँ के मानव और पारिस्थितिकी तंत्र दोनों को भारी नुकसान होगा। इसलिए उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि बिना स्थानीय सहमति के खनन कार्य को तुरंत रोकने का आदेश दिया जाए।

राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार को लिखित रूप से अवगत कराएँगे, ताकि समस्या का समाधान संवैधानिक और न्यायोचित तरीके से निकाला जा सके।

अवैध खनन झारखंड गोंदलपुरा अडानी कोल ब्लॉक विवाद गोंदलपुरा कोल ब्लॉक आंदोलन ग्रामीणों पर फर्जी मुकदमा झारखंड झारखंड आदिवासी और रैयत आंदोलन झारखंड खनन विवाद बड़कागांव गोंदलपुरा कोल खनन
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकोटशिला में हिंसा पीड़ितों से मिलने जा रहे सुदेश महतो को बंगाल पुलिस ने रोका, आजसू पार्टी ने किया विरोध
Next Article खलारी में पुलिस गश्ती दल पर फायरिंग करने वाला अन्तर्राज्यीय अपराधी राहुल दास हथियार सहित गिरफ्तार, कई जिलों में था वांछित
reporter1

Related Posts

#Trending

झारखंड में ‘धरती आबा जनजातीय फिल्म महोत्सव 2025’ का ऐतिहासिक शुभारंभ, आदिवासी संस्कृति और संघर्ष को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

October 14, 2025
#Trending

घाटशिला उपचुनाव लड़ेगी जेएलकेएम, प्रत्याशी की घोषणा जल्द — टाइगर जयराम महतो की अध्यक्षता में केंद्रीय बैठक में लिया गया निर्णय

October 13, 2025
#Trending

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया जेसोवा दिवाली मेला 2025 का भव्य उद्घाटन

October 9, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.