Close Menu
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Subh MantraSubh Mantra
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Home»#Trending»JET फॉर्म में डिग्री नहीं तो चलेगा प्रोविजनल सर्टिफिकेट: अबुआ अधिकार मंच की पहल ने दिलाई राहत
#Trending

JET फॉर्म में डिग्री नहीं तो चलेगा प्रोविजनल सर्टिफिकेट: अबुआ अधिकार मंच की पहल ने दिलाई राहत

reporter1By reporter1September 24, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रांची, झारखंड | 24 सितंबर 2025 : JET परीक्षा फॉर्म भरने में आ रही समस्याओं को लेकर अबुआ अधिकार मंच ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। मंच की ओर से आयोग अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए फॉर्म भरने की शर्तों में लचीलापन लाने की अपील की गई।

संयोजक अभिषेक शुक्ला ने बताया कि JPSC द्वारा ऑनलाइन आवेदन के दौरान मैट्रिक से लेकर स्नातकोत्तर तक की डिग्री प्रमाणपत्रों को अनिवार्य रूप से अपलोड करने की शर्त रखी गई है। लेकिन राज्य के अधिकांश विश्वविद्यालयों में इतनी शीघ्रता से डिग्री जारी नहीं हो पा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 27 सितंबर से 4 अक्टूबर तक राज्यभर में दशहरा अवकाश रहेगा, इस दौरान विश्वविद्यालयों में कोई प्रशासनिक कार्य संभव नहीं होगा। इससे छात्रों के लिए समय सीमा के भीतर फॉर्म भरना और भी कठिन हो जाएगा।

मंच ने आयोग के समक्ष दो प्रमुख मांगें रखीं:

  1. डिग्री प्रमाणपत्र के स्थान पर मार्कशीट या प्रोविजनल सर्टिफिकेट भी मान्य किया जाए।

  2. फॉर्म भरने की अंतिम तिथि में कम-से-कम 15 दिनों का विस्तार किया जाए।

जब मंच का प्रतिनिधिमंडल आयोग कार्यालय पहुँचा, उस समय JPSC अध्यक्ष किसी बैठक में व्यस्त थे। हालांकि, आयोग के दो वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन अभ्यर्थियों के पास डिग्री उपलब्ध नहीं है, वे प्रोविजनल सर्टिफिकेट के आधार पर फॉर्म भर सकते हैं। वहीं, तिथि बढ़ाने के संबंध में छात्रहित में निर्णय लेने पर विचार किया जा रहा है।

इस प्रतिनिधिमंडल में विक्रम कुमार यादव, विशाल कुमार यादव, दिवाकर कुमार, अंकित कुमार, सुमित कुमार, ऋषभ मिश्रा, अपूर्व शुक्ला समेत कई सदस्य मौजूद थे।

अबुआ अधिकार मंच की इस पहल से हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिलने की संभावना है, जो अब बिना किसी अड़चन के JET परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

#AbuaAdhikarManch #ExamUpdate #JET2025 #JharkhandNews #JPSC #ProvisionalCertificate #StudentRelief
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमूरी-सिल्ली रेल खंड पर आंदोलन के बाद जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो समेत छह पर एफआईआर दर्ज
Next Article गुमला में जमीन बचाओ आंदोलन तेज, भारत माला रोड निर्माण के डायवर्जन पर आदिवासियों का विरोध देवेंद्र नाथ महतो बोले — ग्राम सभा की सहमति बिना जमीन अधिग्रहण असंवैधानिक
reporter1

Related Posts

#Trending

झारखंड में ‘धरती आबा जनजातीय फिल्म महोत्सव 2025’ का ऐतिहासिक शुभारंभ, आदिवासी संस्कृति और संघर्ष को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

October 14, 2025
#Trending

घाटशिला उपचुनाव लड़ेगी जेएलकेएम, प्रत्याशी की घोषणा जल्द — टाइगर जयराम महतो की अध्यक्षता में केंद्रीय बैठक में लिया गया निर्णय

October 13, 2025
#Trending

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया जेसोवा दिवाली मेला 2025 का भव्य उद्घाटन

October 9, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.