Close Menu
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Subh MantraSubh Mantra
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Home»#Trending»मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया जेसोवा दिवाली मेला 2025 का भव्य उद्घाटन
#Trending

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया जेसोवा दिवाली मेला 2025 का भव्य उद्घाटन

reporter1By reporter1October 9, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के पांच दिवसीय दिवाली मेला-2025 का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जेसोवा प्रारंभ से ही जनहित में समर्पित संस्था रही है। इस वर्ष संस्था अपनी रजत जयंती (25 वर्ष) मना रही है। हर वर्ष की तरह इस बार भी यह दिवाली मेला बड़े उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जेसोवा द्वारा मेले से प्राप्त आमदनी का उपयोग गरीबों और जरूरतमंदों के कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सामाजिक उत्थान की गतिविधियों में किया जाता है। इस अवसर पर समाजसेवी व्यक्तियों को सम्मान राशि प्रदान की गई और पुस्तकालय का उद्घाटन भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यद्यपि विभिन्न संस्थाएं त्योहारी अवसरों पर मेले आयोजित करती हैं, लेकिन जेसोवा की विशेषता है कि यह संस्था शुरुआत से ही सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही है और जरूरतमंदों की मदद को अपना उद्देश्य बनाकर कार्य करती है।

श्री सोरेन ने जेसोवा के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को बेहतर सामाजिक प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा जताई कि जेसोवा का सेवा भाव आगे भी जरूरतमंदों तक पहुंचे और संस्था इसी प्रकार समाज के उत्थान में अपनी भूमिका निभाती रहे।

मुख्यमंत्री, विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार समेत कई गणमान्य अतिथियों ने मेले का भ्रमण किया। श्रीमती कल्पना सोरेन ने जेसोवा की पूरी टीम को दिवाली मेले की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर झारखंड के मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, विभिन्न विभागों के सचिव, वरिष्ठ अधिकारी, जेसोवा की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति कुमार, उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता सिन्हा, सचिव श्रीमती मनुजा एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

जेसोवा दिवाली मेला मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मोरहाबादी मैदान रांची शिक्षा व स्वास्थ्य
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद जवानों के परिजनों को सौंपा 1.10 करोड़ की सम्मान राशि, बच्चों को मिलेगा निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
Next Article घाटशिला उपचुनाव लड़ेगी जेएलकेएम, प्रत्याशी की घोषणा जल्द — टाइगर जयराम महतो की अध्यक्षता में केंद्रीय बैठक में लिया गया निर्णय
reporter1

Related Posts

#Trending

झारखंड में ‘धरती आबा जनजातीय फिल्म महोत्सव 2025’ का ऐतिहासिक शुभारंभ, आदिवासी संस्कृति और संघर्ष को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

October 14, 2025
#Trending

घाटशिला उपचुनाव लड़ेगी जेएलकेएम, प्रत्याशी की घोषणा जल्द — टाइगर जयराम महतो की अध्यक्षता में केंद्रीय बैठक में लिया गया निर्णय

October 13, 2025
#Trending

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद जवानों के परिजनों को सौंपा 1.10 करोड़ की सम्मान राशि, बच्चों को मिलेगा निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

October 8, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.