Close Menu
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Subh MantraSubh Mantra
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Home»#Trending»मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद जवानों के परिजनों को सौंपा 1.10 करोड़ की सम्मान राशि, बच्चों को मिलेगा निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
#Trending

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद जवानों के परिजनों को सौंपा 1.10 करोड़ की सम्मान राशि, बच्चों को मिलेगा निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

reporter1By reporter1October 8, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

 रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज रांची स्थित कांके रोड पर मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पलामू जिला बल के शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम एवं संतन कुमार मेहता के परिजनों ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों शहीदों के परिवारों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत 1 करोड़ 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता राशि का चेक सौंपा। यह राशि परिजनों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर कर दी गई। इस अवसर पर राज्य के वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शहीद परिवारों से आत्मीयता व संवेदनशीलता के साथ बातचीत की और उनके दुख में सहभागिता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शहीद सुनील कुमार राम और संतन कुमार मेहता ने राज्य और समाज की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, और झारखंड राज्य सदैव अपने शहीदों का ऋणी रहेगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि राज्य सरकार परिजनों के साथ हर कदम पर खड़ी रहेगी और उन्हें हरसंभव सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से यह सम्मान राशि प्रदान की गई है। उन्होंने परिजनों से आग्रह किया कि इस राशि का उपयोग अपने बच्चों को सकारात्मक दिशा देने और उनके बेहतर भविष्य के निर्माण हेतु करें।

मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने यह भी घोषणा की कि शहीद जवानों के बच्चों को निजी विद्यालयों के तर्ज पर एक विशेष आवासीय विद्यालय में निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी। यह विद्यालय रांची स्थित झारखंड जगुआर परिसर में 4 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा और पुलिस विभाग द्वारा संचालित होगा। साथ ही पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों के लिए एक विशेष अस्पताल के निर्माण की भी योजना राज्य सरकार बना रही है।

इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि दोनों शहीदों की पत्नियाँ स्नातक पास हैं, जिन्हें पुलिस विभाग के नियमों के तहत क्लर्क की नौकरी प्रदान की जाएगी। साथ ही, उग्रवादी घटना में शहीद होने के कारण दोनों परिवारों को अन्य निर्धारित सहायता राशि मिलाकर लगभग 2 करोड़ रुपये की कुल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। पेंशन सहित अन्य सेवांत लाभों की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहीद परिवारों को मिलने वाले सभी लाभों को शीघ्र प्रदान किया जाए और परिवार के किसी भी सदस्य को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने परिजनों से कहा कि वे हिम्मत और धैर्य के साथ आगे बढ़ें और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर समाज में सशक्त भूमिका निभाएं। यदि किसी भी स्तर पर आवश्यकता हो तो वे वरीय पुलिस अधिकारियों से निःसंकोच संपर्क करें।

इस अवसर पर डीजीपी श्री अनुराग गुप्ता, पलामू एसपी श्रीमती ऋष्मा रमेशन, भारतीय स्टेट बैंक के उपमहाप्रबंधक श्री मनोज कुमार, एजीएम श्रीमती रीना कुमारी, मुख्य प्रबंधक श्री विकास कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

#JharkhandPolice #झारखंड_समाचार #पुलिसशहीद #मुख्यमंत्री_हेमन्त_सोरेन
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा: 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 को आएंगे नतीजे
Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया जेसोवा दिवाली मेला 2025 का भव्य उद्घाटन
reporter1

Related Posts

#Trending

झारखंड में ‘धरती आबा जनजातीय फिल्म महोत्सव 2025’ का ऐतिहासिक शुभारंभ, आदिवासी संस्कृति और संघर्ष को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

October 14, 2025
#Trending

घाटशिला उपचुनाव लड़ेगी जेएलकेएम, प्रत्याशी की घोषणा जल्द — टाइगर जयराम महतो की अध्यक्षता में केंद्रीय बैठक में लिया गया निर्णय

October 13, 2025
#Trending

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया जेसोवा दिवाली मेला 2025 का भव्य उद्घाटन

October 9, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.