Close Menu
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Subh MantraSubh Mantra
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Home»झारखंड»Jharkhand News: शिबू सोरेन की हालत गंभीर, भाजपा ने मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग की
झारखंड

Jharkhand News: शिबू सोरेन की हालत गंभीर, भाजपा ने मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग की

सुभ मंत्र एडिटरBy सुभ मंत्र एडिटरJune 27, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Jharkhand : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। झामुमो के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुजी की तबीयत स्थिर है, लेकिन न तो कोई सुधार हुआ है और न ही कोई गिरावट। अस्पताल में न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि शिबू सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है, जिसके कारण उनके शरीर के बाईं ओर पैरालिसिस हो गया है। 81 वर्षीय गुरुजी लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं, और एक साल से डायलिसिस पर हैं। उन्हें डायबिटीज और हार्ट की बाइपास सर्जरी का भी सामना करना पड़ा है। गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और राज्यपाल संतोष गंगवार भी अस्पताल पहुंचे थे और उन्होंने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

इस बीच, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर सरकार से अधिकृत मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस स्थिति में लोगों को सही जानकारी देना जरूरी है, ताकि वे गलतफहमी का शिकार न हों। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की चिंता जताई और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।

BJP Brain Stroke Jharkhand Mukti Morcha Medical Bulletin Shibu Soren झारखंड मुक्ति मोर्चा ब्रेन स्ट्रोक भाजपा मेडिकल बुलेटिन शिबू सोरेन
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleDelhi: झारखंड कांग्रेस के राजू और कमलेश दिल्ली जाएंगे, शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का करेंगे मुआयना
Next Article Ranchi News: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने दी जगन्नाथपुर रथ यात्रा की शुभकामनाएं
सुभ मंत्र एडिटर
  • Website

Related Posts

#Trending

झारखंड में ‘धरती आबा जनजातीय फिल्म महोत्सव 2025’ का ऐतिहासिक शुभारंभ, आदिवासी संस्कृति और संघर्ष को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

October 14, 2025
#Trending

घाटशिला उपचुनाव लड़ेगी जेएलकेएम, प्रत्याशी की घोषणा जल्द — टाइगर जयराम महतो की अध्यक्षता में केंद्रीय बैठक में लिया गया निर्णय

October 13, 2025
#Trending

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया जेसोवा दिवाली मेला 2025 का भव्य उद्घाटन

October 9, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.