Close Menu
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Subh MantraSubh Mantra
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Home»झारखंड»Hazaribag: मुहर्रम विवाद पर हजारीबाग प्रशासन ने लगाई धारा 144, सांसद और विधायक को रोका
झारखंड

Hazaribag: मुहर्रम विवाद पर हजारीबाग प्रशासन ने लगाई धारा 144, सांसद और विधायक को रोका

सुभ मंत्र एडिटरBy सुभ मंत्र एडिटरJuly 7, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Hazaribag : बेलतू गांव में धार्मिक झंडा विवाद को लेकर सोमवार को एक नया मोड़ सामने आया। हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी को सीकरी थाना पुलिस ने बेलतू गांव जाने से पहले ही रोक लिया और उन्हें थाने में डिटेन कर नजरबंद कर दिया। प्रशासन ने इस कदम के पीछे धारा 144 का हवाला दिया, जिसके तहत गांव में जनप्रतिनिधियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी।

बेलतू गांव में दो समुदायों के बीच धार्मिक झंडा लगाने को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। हाल के दिनों में यह विवाद और भी गहरा गया है, जिससे प्रशासन को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाने पड़े हैं। हालांकि, अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। सांसद और विधायक को रोकने पर स्थानीय लोगों में हैरानी जताई जा रही है, क्योंकि वे क्षेत्र के निर्वाचित प्रतिनिधि हैं और उनका उद्देश्य शांति स्थापित करना था।

सांसद मनीष जायसवाल ने प्रशासनिक कार्रवाई पर नाराजगी जताई और कहा कि उनका प्रयास था कि वह लोगों से संवाद कर इस विवाद का समाधान निकालें, लेकिन प्रशासन ने उन्हें रोककर लोकतांत्रिक मूल्यों को ठेस पहुंचाई है।

इसी दौरान, बेलतू गांव में धार्मिक जुलूस को रोकने को लेकर भी विवाद हुआ। जुलूस को पुराने पंचायत भवन के पास रोक दिया गया, और एक पक्ष ने यह शर्त रखी कि जब तक झंडा नहीं हटेगा, तब तक जुलूस नहीं जाने दिया जाएगा। प्रशासन की ओर से सदर एसडीओ, बड़कागांव एसडीपीओ और केरेडारी सीओ ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया।

Barkagaon MLA Beltu village dispute Hazaribagh Section 144 MP Manish Jaiswal religious flag dispute धार्मिक झंडा विवाद बड़कागांव विधायक बेलतू गांव विवाद सांसद मनीष जायसवाल हजारीबाग धारा 144
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleRanchi News: रांची में कोकर-रिम्स रोड मरम्मत: पथ निर्माण विभाग ने किया स्थाई हल की पहल
Next Article ranchi news: रक्षा राज्य मंत्री की पहल पर रांची से दो श्रावण स्पेशल ट्रेनों की सौगात
सुभ मंत्र एडिटर
  • Website

Related Posts

#Trending

झारखंड में ‘धरती आबा जनजातीय फिल्म महोत्सव 2025’ का ऐतिहासिक शुभारंभ, आदिवासी संस्कृति और संघर्ष को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

October 14, 2025
#Trending

घाटशिला उपचुनाव लड़ेगी जेएलकेएम, प्रत्याशी की घोषणा जल्द — टाइगर जयराम महतो की अध्यक्षता में केंद्रीय बैठक में लिया गया निर्णय

October 13, 2025
#Trending

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया जेसोवा दिवाली मेला 2025 का भव्य उद्घाटन

October 9, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.