सावन मास के शुभ अवसर पर झारखंड के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल पर रेल मंत्रालय ने रांची से देवघर के लिए दो श्रावण स्पेशल ट्रेनों के संचालन को स्वीकृति दे दी है। ये दोनों ट्रेनें बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर तक जाएंगी, जिससे जलार्पण और पूजा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुलभ हो सकेगी।
पहली विशेष ट्रेन मुरी और बोकारो के रास्ते चलेगी, जबकि दूसरी ट्रेन हजारीबाग और कोडरमा होकर देवघर पहुंचेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे ने ट्रेनों के संचालन से जुड़ी जानकारी भी सार्वजनिक कर दी है।
मंत्री संजय सेठ ने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसंपर्कपूर्ण सोच और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की कार्य के प्रति तत्परता का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले ही इन ट्रेनों का अनुरोध किया था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।
ये ट्रेनें 10 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेंगी, जिससे रांची, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह, रामगढ़, पुरुलिया सहित कई जिलों के श्रद्धालुओं को लाभ होगा। संजय सेठ ने इसके लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार प्रकट किया।
इन ट्रेनों का विवरण:
-
ट्रेन संख्या 08646/08645
-
रांची-भागलपुर-रांची (वाया कोडरमा)
-
त्रि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल
-
संचालन: 10 जुलाई से 11 अगस्त 2025 तक
-
-
ट्रेन संख्या 08610/08609
-
रांची-भागलपुर-रांची (वाया जसीडीह)
-
त्रि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल
-
संचालन: 12 जुलाई से 12 अगस्त 2025 तक
-

