Close Menu
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Subh MantraSubh Mantra
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Home»झारखंड»Jamshedpur News: लगातार बारिश ने खेती पर ढाया कहर, सैकड़ों किसानों की सब्जी फसलें बर्बाद
झारखंड

Jamshedpur News: लगातार बारिश ने खेती पर ढाया कहर, सैकड़ों किसानों की सब्जी फसलें बर्बाद

khabarBy khabarJune 21, 2025Updated:June 22, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में हो रही लगातार बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खासकर पटमदा, पोटका, घाटशिला और बहरागोड़ा प्रखंड के सैकड़ों किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। महुलडांगरी, बामडोल, गुहियापाल, रंगुनिया, पानीपड़ा जैसे कई गांवों में जलजमाव के कारण खेतों में खीरा, बैगन, झींगा, लौकी और बरबटी जैसी सब्जी फसलें सड़ने लगी हैं।

किसानों का कहना है कि इस बार बड़े पैमाने पर सब्जी की खेती की गई थी, लेकिन बारिश ने पूरे खेत डुबो दिए। सौरूप घोष, शिव नाइक, हेमंत पैरा, मतिलाल पैरा, मंगलू नाइक, मानिक दंडपाट, शिबू नाइक, बुधु दंडपाट समेत कई किसानों ने बताया कि कई खेतों में फसल तैयार थी, लेकिन जलभराव और कीचड़ के कारण उन्हें तोड़ना भी संभव नहीं हो पा रहा है।

प्रति बीघा खेती पर औसतन तीस हजार रुपये का खर्च हुआ था, जिसमें जुताई, बीज, कीटनाशक, खाद और सिंचाई शामिल हैं। खीरे की फसल से कुछ किसानों ने एक बार कटाई कर बिक्री की, लेकिन बाकी पूरी फसल पानी में डूबकर नष्ट हो गई।

सब्जियों की बर्बादी का असर मंडियों पर भी दिखने लगा है। जहां पहले खीरा 30 रुपये, बैगन और झींगा 40 रुपये, बरबटी 60 रुपये किलो बिक रहे थे, वहीं अब इनकी कीमतों में उछाल की आशंका जताई जा रही है। इससे किसानों को जहां भारी नुकसान उठाना पड़ेगा, वहीं आम उपभोक्ता को भी सब्जियों के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी।

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि फसल क्षति का आकलन कर उन्हें मुआवजा दिया जाए और ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए कोई स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि भविष्य में उन्हें फिर ऐसी मुसीबतों का सामना न करना पड़े।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleJamshedpur News: स्वर्णरेखा नदी से बालू तस्करी पर प्रशासन की सख्ती, महुलडांगरी में 14 चक्का ट्रक जब्त
Next Article National News: क्रू शेड्यूलिंग घोटाला: DGCA की सख्ती से हिल गया एयर इंडिया मैनेजमेंट
khabar
  • Website

Related Posts

#Trending

झारखंड में ‘धरती आबा जनजातीय फिल्म महोत्सव 2025’ का ऐतिहासिक शुभारंभ, आदिवासी संस्कृति और संघर्ष को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

October 14, 2025
#Trending

घाटशिला उपचुनाव लड़ेगी जेएलकेएम, प्रत्याशी की घोषणा जल्द — टाइगर जयराम महतो की अध्यक्षता में केंद्रीय बैठक में लिया गया निर्णय

October 13, 2025
#Trending

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया जेसोवा दिवाली मेला 2025 का भव्य उद्घाटन

October 9, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.