नई दिल्ली। आए दिन फ्लाइट में गड़बड़ी की घटनाएं सामने आ रही हैं इसको लेकर एयर इंडिया पर एक्शन हो गया है। यह एक्शन डीजीसीए ने क्रू शेड्यूलिंग में गड़बड़ी के चलते लिया है। डीजीसीए ने एयर इंडिया को अपने तीन सीनियर अफसरों को तुरंत हटाने का आदेश दिया है। ये अधिकारी रोस्टरिंग विभाग में काम कर रहे थे। एयरलाइन ने कहा है कि उसे डीजीसीए का आदेश मिल गया है और उसने इसे लागू भी कर दिया है।
यह एक्शन क्रू शेड्यूलिंग में गड़बड़ी के चलते लिया, अब होगी कार्रवाई
डीजीसीए ने एयर इंडिया से कहा है कि वह तीनों अधिकारियों को क्रू शेड्यूलिंग से जुड़े सभी कामों से हटा दें। ये तीनों अफसर कई गलत कामों में शामिल थे। इनमें बिना अनुमति के क्रू की जोड़ी बनाना, लाइसेंस नियमों का उल्लंघन और फ्लाइट क्रू की ट्रेनिंग पूरी न करना शामिल है। डीजीसीए ने इसे शेड्यूलिंग और निगरानी में सिस्टम की विफलता बताया है।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी के चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर (सीआओ) सीधे इंटीग्रेटेड ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर (आईओसीसी) की निगरानी करेंगे। एयरलाइन ने कहा कि एयर इंडिया सुरक्षा नियमों और स्टैंडर्ड तरीकों का पूरी तरह से पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। डीजीसीए के मुताबिक ये तीनों अफसरस क्रू रोस्टरिंग में बार-बार गंभीर गलतियां कर रहे थे। इनके खिलाफ 10 दिनों के अंदर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
बता दें एयर इंडिया ने शुक्रवार को मेंटेनेंस और ऑपरेशनल कारणों से आधा दर्जन से ज्यादा फ्लाइट्स को रद्द कर दिया था। इन फ्लाइट्स में चार इंटरनेशनल और तीन डोमेस्टिक रूट की फ्लाइट भी शामिल हैं। यह फैसला अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट के क्रैश होने के कुछ दिनों बाद लिया गया है।

