Close Menu
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Subh MantraSubh Mantra
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Home»झारखंड»रांची»रांची में बनेगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का स्मृति स्थल, हरमू बाईपास के पास भुसूर मौजा में होगा निर्माण
रांची

रांची में बनेगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का स्मृति स्थल, हरमू बाईपास के पास भुसूर मौजा में होगा निर्माण

reporter1By reporter1August 20, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रांची: दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में रांची के हरमू रोड स्थित बाईपास पर एक भव्य स्मृति स्थल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए नगर विकास विभाग ने झारखंड राज्य आवास बोर्ड से भूमि की मांग की है, और आवास बोर्ड ने भुसूर मौजा में जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह स्थान डीपीएस स्कूल के समीप है और मुख्य मार्ग पर स्थित है, जहां कई एकड़ भूमि खाली पड़ी है।

उल्लेखनीय है कि आवास बोर्ड ने भुसूर सहित पांच मौजों में एचईसी से भूमि अधिग्रहण किया है, जिसमें भुसूर मौजा में ही 59.13 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई है। इसी क्षेत्र में से लगभग चार एकड़ भूमि स्मृति स्थल के लिए चिन्हित की जा रही है। यह बाईपास मार्ग काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं अन्य केंद्रीय मंत्री दिल्ली से रांची एयरपोर्ट आने पर इसी मार्ग से राजभवन और अन्य स्थानों पर जाते हैं। ऐसे में यह स्मृति स्थल उनके लिए गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने का सुलभ स्थान बन सकता है।

स्थल चयन के पीछे यह विचार है कि जैसे एयरपोर्ट से शहर आते समय बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी जाती है, उसी तरह इस मार्ग पर दिशोम गुरु को भी सम्मान दिया जा सके। इसके अलावा, इस सड़क से रोजाना लाखों लोग गुजरते हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग स्मृति स्थल को देख सकें और प्रेरित हो सकें।

इस स्मृति स्थल का निर्माण मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका की तर्ज पर किया जाएगा। इसमें शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, चारों ओर सुंदर पार्क होंगे और आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। भूमि के चिह्नित होते ही नगर विकास विभाग द्वारा सौंदर्यीकरण से संबंधित विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। निर्माण लागत का आकलन विभाग स्तर पर किया जाएगा और इसके बाद प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

#BhusuMauja #JharkhandNews #RanchiDevelopment #ShibuSoren #SmritiSthal #UrbanDevelopment
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleIPS कुलदीप द्विवेदी बने CBI के संयुक्त निदेशक, नक्सल मोर्चे पर दिखाई थी दमदार कार्यशैली
Next Article दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, आरोपी गिरफ्तार
reporter1

Related Posts

#Trending

झारखंड में ‘धरती आबा जनजातीय फिल्म महोत्सव 2025’ का ऐतिहासिक शुभारंभ, आदिवासी संस्कृति और संघर्ष को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

October 14, 2025
#Trending

घाटशिला उपचुनाव लड़ेगी जेएलकेएम, प्रत्याशी की घोषणा जल्द — टाइगर जयराम महतो की अध्यक्षता में केंद्रीय बैठक में लिया गया निर्णय

October 13, 2025
#Trending

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया जेसोवा दिवाली मेला 2025 का भव्य उद्घाटन

October 9, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.