Close Menu
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Subh MantraSubh Mantra
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Home»#Trending»JET परीक्षा आवेदन की तिथि बढ़ाने की माँग तेज, छात्रों को नहीं मिल रहे दस्तावेज़
#Trending

JET परीक्षा आवेदन की तिथि बढ़ाने की माँग तेज, छात्रों को नहीं मिल रहे दस्तावेज़

reporter1By reporter1October 4, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रांची, 04 अक्टूबर 2025। JET परीक्षा 2025 के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा निर्धारित ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2025 है, लेकिन हजारों छात्र-छात्राओं के पास अभी तक आवश्यक शैक्षणिक प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं हो सके हैं। इस कारण बड़ी संख्या में योग्य अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।

अबुआ अधिकार मंच के रांची विश्वविद्यालय संयोजक अभिषेक शुक्ला ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि राज्य के कई विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अभी तक छात्रों को मूल डिग्री या प्रोविजनल सर्टिफिकेट जारी नहीं किए गए हैं। इससे योग्य छात्र आवेदन से वंचित हो सकते हैं, जो उनके भविष्य के साथ अन्याय होगा।

श्री शुक्ला ने बताया कि कुछ दिन पहले अबुआ अधिकार मंच के सदस्यों ने जेपीएससी के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की थी। बावजूद इसके, आयोग की ओर से अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है, जो छात्रों के हितों के प्रति आयोग की उदासीनता को दर्शाता है।

अबुआ अधिकार मंच की स्पष्ट मांग है कि JET परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि में कम-से-कम 15 दिन की बढ़ोतरी की जाए, ताकि कोई भी पात्र छात्र तिथि की बाध्यता के कारण परीक्षा से वंचित न हो। मंच ने यह भी कहा कि झारखंड में लगभग 17 वर्षों के बाद JET परीक्षा आयोजित की जा रही है, ऐसे में छात्रों को अधिकतम अवसर दिया जाना चाहिए।

मंच ने JPSC से अपील की है कि छात्र-हित और भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस पर शीघ्र और सकारात्मक निर्णय लिया जाए।

#JET2025 #JETExam2025 #JETExamDate #JharkhandNews #JPSCUpdates
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हवलदार दिलीप तिर्की को सेवानिवृत्ति पर किया सम्मानित
Next Article सेवा-निवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह, रांची में हुआ गरिमामय आयोजन
reporter1

Related Posts

#Trending

झारखंड में ‘धरती आबा जनजातीय फिल्म महोत्सव 2025’ का ऐतिहासिक शुभारंभ, आदिवासी संस्कृति और संघर्ष को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

October 14, 2025
#Trending

घाटशिला उपचुनाव लड़ेगी जेएलकेएम, प्रत्याशी की घोषणा जल्द — टाइगर जयराम महतो की अध्यक्षता में केंद्रीय बैठक में लिया गया निर्णय

October 13, 2025
#Trending

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया जेसोवा दिवाली मेला 2025 का भव्य उद्घाटन

October 9, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.