रांची, 04 अक्टूबर 2025। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज सेवा निवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन समाहरणालय, ब्लॉक-A के कॉन्फ्रेंस कक्ष में किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे कुल 07 शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि सेवानिवृत्त शिक्षकों को उन्हीं के सेवा निवृत्ति के दिन रिटायरमेंट के सभी लाभ प्रदान कर दिए गए, जिससे समारोह का महत्व और बढ़ गया।
सम्मानित शिक्षकों में शामिल थे:
-
श्री राजू कुमार उपाध्याय, स.शि. रा.उ.म.वि. गागी, काँके
-
श्रीमती सरोज लकड़ा, स.शि. रा.म.वि. सुकुरहुद्ध, काँके
-
श्री अनिल कुमार, स.शि. रा.म.वि. टांगर, चान्हों
-
श्री विनोद कुमार, स.शि. रा.म.वि. लुन्दरी, चान्हों
-
श्री अजय कुमार, स.शि. रा.म.वि. लालगुटुवा, नगड़ी
-
श्रीमती सुमन किस्पोट्टा, स.शि. संत जोसेफ मध्य विद्यालय, हुलहुण्डू, नामकुम
-
श्रीमती जीवानी बागे, स.शि. गोस्नर म.वि., राँची-2
इस मौके पर उपायुक्त श्री भजन्त्री ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का एक नया अध्याय होता है। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे अपने अनुभव शिक्षा विभाग के साथ साझा करें ताकि शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार संभव हो सके।
उन्होंने यह भी कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी शिक्षकों को अपने आप को सक्रिय और रचनात्मक बनाए रखना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक को भी उन्होंने विशेष धन्यवाद दिया।

