Close Menu
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Subh MantraSubh Mantra
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Home»झारखंड»Jharkhand News: झारखंड में स्कूली बच्चों को कबाड़ साइकिलें, बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर साधा निशाना
झारखंड

Jharkhand News: झारखंड में स्कूली बच्चों को कबाड़ साइकिलें, बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

सुभ मंत्र एडिटरBy सुभ मंत्र एडिटरJuly 13, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

झारखंड में स्कूली बच्चों को दी जा रही साइकिल योजना भी अब भ्रष्टाचार की चपेट में आ गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि हेमंत सोरेन की सरकार में हर सरकारी योजना में भ्रष्टाचार व्याप्त है, यहां तक कि स्कूली बच्चों की साइकिल भी इससे अछूती नहीं रही।

मरांडी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कल्याण विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को बेहद खराब स्थिति वाली, लगभग कबाड़ बन चुकी साइकिलें वितरित की गई हैं। उन्होंने बताया कि कई साइकिलों के टायर और ट्यूब पहले से ही फटे हुए थे, कुछ साइकिलों के हैंडल ढीले थे, तो कुछ की चेन जाम हो चुकी थी। इस कारण बच्चों को वे साइकिलें या तो कंधे पर ढोकर या हाथ में पकड़कर घर लौटना पड़ा।

भाजपा नेता ने इस पूरे मामले को बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ है और यह भ्रष्टाचार की गहराई को दर्शाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की कि सभी खराब साइकिलों को तुरंत वापस लिया जाए और विद्यार्थियों को अच्छी गुणवत्ता वाली साइकिलें प्रदान की जाएं।

मरांडी ने चेतावनी दी कि अगर इस मुद्दे पर सरकार ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो भाजपा इसे राज्यव्यापी आंदोलन का रूप देगी। यह मामला अब जनता की नजरों में भी आ चुका है।

Babulal Marandi statement Hemant government corruption Jharkhand bicycle scam Jharkhand education scheme corruption school children bicycle scheme झारखंड शिक्षा योजना भ्रष्टाचार झारखंड साइकिल घोटाला बाबूलाल मरांडी बयान स्कूली बच्चों की साइकिल योजना हेमंत सरकार भ्रष्टाचार
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleदेवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में कांवरियों की उमड़ी भीड़
Next Article Jharkhand News: बाबूलाल मरांडी ने ग्रामीण क्षेत्रों में शीघ्र पुलों के निर्माण की उठाई मांग
सुभ मंत्र एडिटर
  • Website

Related Posts

#Trending

झारखंड में ‘धरती आबा जनजातीय फिल्म महोत्सव 2025’ का ऐतिहासिक शुभारंभ, आदिवासी संस्कृति और संघर्ष को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

October 14, 2025
#Trending

घाटशिला उपचुनाव लड़ेगी जेएलकेएम, प्रत्याशी की घोषणा जल्द — टाइगर जयराम महतो की अध्यक्षता में केंद्रीय बैठक में लिया गया निर्णय

October 13, 2025
#Trending

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया जेसोवा दिवाली मेला 2025 का भव्य उद्घाटन

October 9, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.