Close Menu
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Subh MantraSubh Mantra
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Home»झारखंड»Ranchi News: सुदेश महतो ने झारखंड सरकार की भ्रष्ट व्यवस्था पर निशाना साधा, युवा नेतृत्व को दिया बढ़ावा
झारखंड

Ranchi News: सुदेश महतो ने झारखंड सरकार की भ्रष्ट व्यवस्था पर निशाना साधा, युवा नेतृत्व को दिया बढ़ावा

सुभ मंत्र एडिटरBy सुभ मंत्र एडिटरJune 29, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Ranchi : झारखंड की ओरमांझी में रविवार को ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) की ओर से एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में सैकड़ों युवा और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित हुए, जिन्होंने आजसू पार्टी की सदस्यता ली। गगरी पंचायत के उप-मुखिया तीर्थ मोहन उरांव और चढ़ूं पंचायत के उप-मुखिया प्रीतम महतो सहित कई प्रमुख नेताओं ने भी आजसू को जॉइन किया।

सुदेश महतो ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड का भविष्य तभी मजबूत होगा, जब युवा नेतृत्व में आगे बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि आजसू ने राज्य के लिए संघर्ष किया और बिना किसी समझौते के अलग राज्य की मांग को दिल्ली और पटना से नहीं, बल्कि मजबूत आंदोलन के जरिए प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से पूरा करवाया।

सुदेश महतो ने हेमंत सोरेन की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में बीडीओ और दारोगा जैसे अधिकारी गरीबों के आवेदन नहीं सुनते, जिससे सरकारी व्यवस्था में भ्रष्टाचार और दलाली का माहौल बन गया है। उन्होंने कहा कि मुखिया और विधायक भी जनता की समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि शहीदों के गांवों को आदर्श ग्राम बनाने की योजना उनकी सरकार में शुरू हुई थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने उसे अधर में छोड़ दिया।

डॉ. देवशरण भगत ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि आजसू की विचारधारा को गांव-गांव तक फैलाएं और भ्रष्ट व्यवस्था को बदलने का काम करें।

AJSU Party Corruption Jharkhand Government Sudesh Mahto Youth Leadership आजसू पार्टी झारखंड सरकार भ्रष्टाचार युवा नेतृत्व सुदेश महतो
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleKhunti News: ईमानदारी की मिसाल: पर्स लौटाकर बस कंडक्टर बना चर्चा का विषय
Next Article Ranchi News: जगन्नाथपुर रथ मेला: ग्रामीणों के लिए खुशी का उत्सव, खरीदारी में दिखी जोरदार धूम
सुभ मंत्र एडिटर
  • Website

Related Posts

#Trending

झारखंड में ‘धरती आबा जनजातीय फिल्म महोत्सव 2025’ का ऐतिहासिक शुभारंभ, आदिवासी संस्कृति और संघर्ष को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

October 14, 2025
#Trending

घाटशिला उपचुनाव लड़ेगी जेएलकेएम, प्रत्याशी की घोषणा जल्द — टाइगर जयराम महतो की अध्यक्षता में केंद्रीय बैठक में लिया गया निर्णय

October 13, 2025
#Trending

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया जेसोवा दिवाली मेला 2025 का भव्य उद्घाटन

October 9, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.