Close Menu
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Subh MantraSubh Mantra
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Home»झारखंड»खलारी में पुलिस गश्ती दल पर फायरिंग करने वाला अन्तर्राज्यीय अपराधी राहुल दास हथियार सहित गिरफ्तार, कई जिलों में था वांछित
झारखंड

खलारी में पुलिस गश्ती दल पर फायरिंग करने वाला अन्तर्राज्यीय अपराधी राहुल दास हथियार सहित गिरफ्तार, कई जिलों में था वांछित

reporter1By reporter1September 23, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

खलारी,रांची : 29 सितम्बर 2025 की मध्यरात्रि करीब 12:00 बजे खलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरनी राय स्थित बम्बई होटल के पास गश्ती में तैनात सशस्त्र बल पर अचानक फायरिंग की गई। बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की सफेद अपाची मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्धों एवं पास खड़ी सफेद रंग की बलेनो कार में मौजूद 4-5 अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई इस गोलीबारी में हवलदार रामशरेख शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में गश्ती दल के पदाधिकारी पु०अ०नि० रवि कुमार सोनी के आवेदन पर खलारी थाना कांड संख्या 65/2025 दर्ज की गई, जिसमें बीएनएस की धारा 132, 121(1), 121(2), 111, 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27, साथ ही धारा 118(2)/109 के तहत मामला दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक खलारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राय-बुद्धमू रोड स्थित पाही जंगल से एक संदिग्ध अपराधी राहुल दास (उम्र 29 वर्ष), पिता – सहेन्द्र दास, सा० – बलेरी, थाना – हंटरगंज, जिला – चतरा को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की मारुति सुजुकी बलेनो कार (रजिस्ट्रेशन संख्या JH03N1396) तथा बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की सफेद अपाची मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि राहुल दास एक अन्तर्राज्यीय अपराधी गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो झारखंड के रांची, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह तथा बिहार के गया जिले सहित अन्य क्षेत्रों में लूट, डकैती जैसी गंभीर आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि यह अपराधी घटना से लगभग एक सप्ताह पूर्व शेरघाटी जेल (बिहार) से रिहा हुआ था और अपने सहयोगियों के साथ पुनः आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

#CrimeNewsJharkhand #FiringOnPolice #InterstateGang #RahulDasArrested #RanchiPoliceAction
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleगोंदलपुरा कोल ब्लॉक में अवैध खनन के विरोध में राज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापन, देवेंद्र नाथ महतो बोले — पूंजीपतियों की मनमानी अब नहीं चलेगी
Next Article मूरी-सिल्ली रेल खंड पर आंदोलन के बाद जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो समेत छह पर एफआईआर दर्ज
reporter1

Related Posts

#Trending

झारखंड में ‘धरती आबा जनजातीय फिल्म महोत्सव 2025’ का ऐतिहासिक शुभारंभ, आदिवासी संस्कृति और संघर्ष को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

October 14, 2025
#Trending

घाटशिला उपचुनाव लड़ेगी जेएलकेएम, प्रत्याशी की घोषणा जल्द — टाइगर जयराम महतो की अध्यक्षता में केंद्रीय बैठक में लिया गया निर्णय

October 13, 2025
#Trending

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया जेसोवा दिवाली मेला 2025 का भव्य उद्घाटन

October 9, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.