Close Menu
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Subh MantraSubh Mantra
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Home»#Trending»करुर में विजय की रैली में भगदड़, 31 की मौत की पुष्टि; बच्ची लापता, सीएम स्टालिन ने दिए जांच के आदेश
#Trending

करुर में विजय की रैली में भगदड़, 31 की मौत की पुष्टि; बच्ची लापता, सीएम स्टालिन ने दिए जांच के आदेश

reporter1By reporter1September 27, 2025Updated:September 27, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

तमिलनाडु : तमिलनाडु के करुर ज़िले में तमिलगा विझल काची (TVK) प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई, जिसमें अब तक 31 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हादसे में कई कार्यकर्ता और बच्चे बेहोश हो गए, जबकि एक 9 साल की बच्ची अब भी लापता बताई जा रही है।

घटना के तुरंत बाद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गहरी चिंता जताते हुए अधिकारियों को त्वरित मेडिकल सहायता और विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि भगदड़ के हालात तब बने जब विजय मंच से भाषण दे रहे थे। जैसे ही हालात बिगड़ने लगे, विजय ने भाषण रोक दिया और लोगों को पानी बांटना शुरू किया। उन्होंने भीड़ से एम्बुलेंस के लिए रास्ता देने की अपील भी की। बच्ची की तलाश के लिए विजय ने अपने समर्थकों से मदद मांगी।

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया, जिससे हालात और अधिक बिगड़ गए।

इस दौरान विजय ने राजनीतिक कटाक्ष भी किया। उन्होंने पूर्व डीएमके मंत्री सेंथिल बालाजी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि करुर में हवाई अड्डे के वादे के बावजूद उसे केंद्र सरकार पर टाल दिया गया।

फिलहाल पुलिस और रैली आयोजक राहत कार्य में लगे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और लापता बच्ची की तलाश जारी है।

#ActorVijay #DMK #KarurRally #MKStalin #SenthilBalaji #Stampede #TamilNaduNews #TVK
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleडॉ. चन्दन कुमार बने कॉमनवेल्थ मेडिकल एसोसिएशन के पहले भारतीय चेयरमैन
Next Article कुड़मी/कुर्मी समाज को ST दर्जा देने की मांग पर आदिवासी संगठनों का विरोध तेज, सामाजिक तनाव पर जताई चिंता
reporter1

Related Posts

#Trending

झारखंड में ‘धरती आबा जनजातीय फिल्म महोत्सव 2025’ का ऐतिहासिक शुभारंभ, आदिवासी संस्कृति और संघर्ष को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

October 14, 2025
#Trending

घाटशिला उपचुनाव लड़ेगी जेएलकेएम, प्रत्याशी की घोषणा जल्द — टाइगर जयराम महतो की अध्यक्षता में केंद्रीय बैठक में लिया गया निर्णय

October 13, 2025
#Trending

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया जेसोवा दिवाली मेला 2025 का भव्य उद्घाटन

October 9, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.