Close Menu
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Subh MantraSubh Mantra
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Home»झारखंड»झारखंड के ग्रीन कार्ड धारकों को अब महीने के किसी भी दिन मिलेगा राशन, बैकलॉग वितरण पूरा
झारखंड

झारखंड के ग्रीन कार्ड धारकों को अब महीने के किसी भी दिन मिलेगा राशन, बैकलॉग वितरण पूरा

reporter1By reporter1August 7, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रांची :  झारखंड सरकार ने राज्य के लगभग 25 लाख ग्रीन कार्ड धारकों को बड़ी राहत देते हुए राशन वितरण प्रणाली में बदलाव किया है। अब लाभुकों को महीने के किसी भी दिन संबंधित माह का राशन प्राप्त हो सकेगा। यह नई व्यवस्था अगस्त 2025 से लागू हो गई है। पहले प्रत्येक माह की 1 से 15 तारीख तक बैकलॉग और 16 से 30/31 तारीख तक चालू माह का राशन दिया जाता था।

खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अनुसार, जुलाई 2025 तक सभी पात्र लाभुकों को सितंबर 2024 तक का बैकलॉग राशन वितरित कर दिया गया है। वितरण कार्य पीडीएस सिस्टम और राज्य की धान अधिप्राप्ति योजना के तहत पूरा किया गया है।

बैकलॉग की स्थिति उस समय उत्पन्न हुई जब दिसंबर 2023 से भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने कुछ कारणों से झारखंड सरकार को खाद्यान्न देना बंद कर दिया। यह आपूर्ति ओपन मार्केट सेल स्कीम (OMSS) के तहत होती थी। केंद्र से कई प्रयासों और पत्राचार के बावजूद खाद्यान्न उपलब्ध नहीं हो सका, जिससे राज्य सरकार ने दूसरे राज्यों से खाद्यान्न प्राप्त करने की कोशिश की।

इस समस्या से निपटने के लिए विभाग ने तय किया कि हर माह की 1 से 15 तारीख तक बैकलॉग राशन का वितरण किया जाएगा। अब विभाग ने इसे पूरी तरह समाप्त कर दिया है।

जनवरी 2021 से झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (JSFSS) लागू है, जिसके तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से बाहर के गरीब लाभुकों को हर माह 5 किलो चावल दिया जाता है। जनवरी 2023 से यह चावल पूरी तरह निःशुल्क दिया जा रहा है। लाभुकों को हरा राशन कार्ड प्रदान किया गया है, और योजना का लक्ष्य अधिकतम 25 लाख लाभुकों को शामिल करना है।

#FCI #JSFSS #OMSS #PDS #ग्रीनकार्ड #झारखंडसरकार #राशनयोजना झारखंड
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleउत्तरकाशी में बादल फटने के तीसरे दिन राहत और बचाव कार्य तेज, अब तक 43 लोगों का रेस्क्यू
Next Article कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फिर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी अगली कार्रवाई की धमकी
reporter1

Related Posts

#Trending

झारखंड में ‘धरती आबा जनजातीय फिल्म महोत्सव 2025’ का ऐतिहासिक शुभारंभ, आदिवासी संस्कृति और संघर्ष को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

October 14, 2025
#Trending

घाटशिला उपचुनाव लड़ेगी जेएलकेएम, प्रत्याशी की घोषणा जल्द — टाइगर जयराम महतो की अध्यक्षता में केंद्रीय बैठक में लिया गया निर्णय

October 13, 2025
#Trending

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया जेसोवा दिवाली मेला 2025 का भव्य उद्घाटन

October 9, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.