Close Menu
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Subh MantraSubh Mantra
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Home»बिहार»नीतीश सरकार की बड़ी सौगात: आशा-ममता कार्यकर्ताओं से लेकर शिक्षकों तक, मानदेय और भर्ती नीति में बड़े बदलाव को कैबिनेट की मंज़ूरी
बिहार

नीतीश सरकार की बड़ी सौगात: आशा-ममता कार्यकर्ताओं से लेकर शिक्षकों तक, मानदेय और भर्ती नीति में बड़े बदलाव को कैबिनेट की मंज़ूरी

reporter1By reporter1August 5, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा हाल ही में की गई कई अहम घोषणाओं को आज कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति मिलने जा रही है। इन फैसलों में आशा और ममता कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने से लेकर मिड-डे मील रसोइयों, रात्रि प्रहरियों और शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि शामिल है। इसके अलावा, बिहार में शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू करने को भी मंजूरी दी जाएगी।

सीएम नीतीश कुमार ने घोषणा की थी कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के चौथे (TRE-4) और पांचवें (TRE-5) चरण में राज्य के निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग को नियमों में संशोधन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि TRE-5 से पहले STET परीक्षा का आयोजन अनिवार्य होगा।

मानदेय में बढ़ोतरी के तहत मिड-डे मील योजना में कार्यरत रसोइयों का वेतन 1650 रुपये से बढ़ाकर 3300 रुपये कर दिया गया है। वहीं माध्यमिक व उच्च विद्यालयों के रात्रि प्रहरियों का मानदेय 5000 से बढ़ाकर 10000 रुपये कर दिया गया है। शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशकों का मानदेय भी 8000 से बढ़ाकर 16000 रुपये किया गया है। इनकी वार्षिक वेतन वृद्धि 200 से बढ़ाकर 400 रुपये कर दी गई है।

स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को अब 3000 रुपये मासिक प्रोत्साहन राशि मिलेगी, जो पहले 1000 रुपये थी। वहीं ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 600 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इन फैसलों से हजारों कर्मियों को लाभ मिलेगा और सेवाओं की गुणवत्ता भी बढ़ेगी।

#AshaWorkers #BiharCabinet #DomicilePolicy #MidDayMeal #BiharNews #NitishKumar #STET2025 #TeacherRecruitment #TRE4
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े कई रिकॉर्ड, अब तक की कमाई 302 करोड़ के पार
Next Article झारखंड विधानसभा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि, नेमरा में आज होगा अंतिम संस्कार
reporter1

Related Posts

#Trending

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा: 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 को आएंगे नतीजे

October 6, 2025
बिहार

बिहार में युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका: नीतीश कुमार का वादा, 5 साल में 1 करोड़ रोजगार

August 16, 2025
बिहार

पुनौरा धाम में बनेगा 890 करोड़ का जानकी मंदिर, अमित शाह बोले – “माता सीता के जीवन स्थलों को भव्य रूप दिया जाएगा”

August 8, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.