Close Menu
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Subh MantraSubh Mantra
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Home»झारखंड»रामदास सोरेन का हाल जानने दिल्ली पहुंची मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की
झारखंड

रामदास सोरेन का हाल जानने दिल्ली पहुंची मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

सुभ मंत्र एडिटरBy सुभ मंत्र एडिटरAugust 2, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शनिवार को दिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल पहुंचकर झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। रामदास सोरेन वर्तमान में अस्पताल में इलाजरत हैं।

मंत्री शिल्पी ने अस्पताल में डॉक्टरों की टीम से मुलाकात कर चिकित्सा स्थिति और उपचार प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है और वे चिकित्सकों की टीम की लगातार निगरानी में है। अस्पताल में मौजूद शिक्षा मंत्री के पुत्र सोमेश सोरेन से भी मंत्री शिल्पी ने मुलाकात की और परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने इस मौके पर कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि रामदास सोरेन जी जल्द स्वस्थ हों और हम सबके बीच पहले की तरह सक्रिय भूमिका में लौटें। उनका अनुभव और नेतृत्व राज्य की शिक्षा व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

अपोलो अस्पताल की ओर से अधिकारिक रुप से बताया गया कि झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को दिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। वरिष्ठ विशेषज्ञों की एक बहु-विषयक टीम उनकी स्थिति पर कड़ी नज़र रख रही है और गहन चिकित्सा प्रदान कर रही है। आगे की जानकारी समय-समय पर साझा की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि रामदास सोरेन शनिवार सुबह अपने घर के बाथरूम में अचानक गिर पड़े थे। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। सिर में खून के थक्के भी जम गए हैं। रांची से एयरलिफ्ट कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली लाया गया और इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

delhi ramdas sore shilpi neha tirki
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleJharkhand News : झारखंड विधानसभा मानसून सत्र 2025: अध्यक्ष ने की उच्चस्तरीय बैठक, दिए महत्वपूर्ण निर्देश
Next Article रांची: हरमू रोड पर बिल्डिंग में भीषण आग, दो दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
सुभ मंत्र एडिटर
  • Website

Related Posts

#Trending

झारखंड में ‘धरती आबा जनजातीय फिल्म महोत्सव 2025’ का ऐतिहासिक शुभारंभ, आदिवासी संस्कृति और संघर्ष को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

October 14, 2025
#Trending

घाटशिला उपचुनाव लड़ेगी जेएलकेएम, प्रत्याशी की घोषणा जल्द — टाइगर जयराम महतो की अध्यक्षता में केंद्रीय बैठक में लिया गया निर्णय

October 13, 2025
#Trending

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया जेसोवा दिवाली मेला 2025 का भव्य उद्घाटन

October 9, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.