Close Menu
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Subh MantraSubh Mantra
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Home»झारखंड»रांची»शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर अबुआ अधिकार मंच ने दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया संकल्प
रांची

शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर अबुआ अधिकार मंच ने दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया संकल्प

reporter1By reporter1August 8, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रांची, 8 अगस्त 2025:
झारखंड आंदोलन के अमर सेनानी और वंचित-शोषित समाज के सशक्त स्वर, वीर शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर अबुआ अधिकार मंच द्वारा रांची स्थित जेल चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस भावपूर्ण कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं की बड़ी भागीदारी रही, जिन्होंने मंच के प्रमुख गौतम सिंह और वेदांत कौस्तव के नेतृत्व में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

मंच के अध्यक्ष गौतम सिंह ने कहा कि निर्मल महतो ने अपना सम्पूर्ण जीवन झारखंड की मुक्ति और अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया था। वे झारखंडी युवाओं के लिए आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं।

रांची विश्वविद्यालय के संयोजक अभिषेक शुक्ला ने उन्हें झारखंड की अस्मिता और संघर्ष का प्रतीक बताते हुए कहा कि वे केवल राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और न्याय की आवाज थे। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर न्याय, समानता और स्वाभिमान की लड़ाई को आगे बढ़ाना चाहिए।

कार्यक्रम में मौजूद सभी सदस्यों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि शहीद निर्मल महतो के अधूरे सपनों को साकार करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ‘शहीद निर्मल महतो अमर रहें’ के नारों के बीच युवाओं ने उनके विचारों को आत्मसात कर आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर अभिषेक शुक्ला, अंजना लिंडा, फ्रांसिस तिर्की, बिपिन यादव, विशाल यादव, दिवाकर प्रजापति, अपूर्व शुक्ला सहित मंच के कई सदस्य उपस्थित रहे।

#AbuaAdhikarManch #AdivasiRights #JharkhandAndolan #NirmalMahato #ShaheedDiwas #YouthForChange jharkhand
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleविवादों के बीच फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ को कोर्ट और मंत्रालय से मिली मंजूरी, आज होगी रिलीज
Next Article पुनौरा धाम में बनेगा 890 करोड़ का जानकी मंदिर, अमित शाह बोले – “माता सीता के जीवन स्थलों को भव्य रूप दिया जाएगा”
reporter1

Related Posts

#Trending

झारखंड में ‘धरती आबा जनजातीय फिल्म महोत्सव 2025’ का ऐतिहासिक शुभारंभ, आदिवासी संस्कृति और संघर्ष को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

October 14, 2025
#Trending

घाटशिला उपचुनाव लड़ेगी जेएलकेएम, प्रत्याशी की घोषणा जल्द — टाइगर जयराम महतो की अध्यक्षता में केंद्रीय बैठक में लिया गया निर्णय

October 13, 2025
#Trending

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया जेसोवा दिवाली मेला 2025 का भव्य उद्घाटन

October 9, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.