Close Menu
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Subh MantraSubh Mantra
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Subh MantraSubh Mantra
  • #Trending
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • फिल्मी-दुनिया
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • अन्य खबरें
Home»फिल्मी-दुनिया»विवादों के बीच फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ को कोर्ट और मंत्रालय से मिली मंजूरी, आज होगी रिलीज
फिल्मी-दुनिया

विवादों के बीच फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ को कोर्ट और मंत्रालय से मिली मंजूरी, आज होगी रिलीज

reporter1By reporter1August 8, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नई दिल्ली, 8 अगस्त 2025: विवादों और कानूनी अड़चनों से घिरी फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। पहले यह फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होनी थी, लेकिन कुछ धार्मिक संगठनों और कन्हैया लाल हत्याकांड के आरोपी मोहम्मद जावेद द्वारा कोर्ट में याचिका दायर किए जाने के कारण इसकी रिलीज टल गई थी।

फिल्म की रिलीज को लेकर उठे विवाद पर अब दिल्ली हाईकोर्ट ने साफ तौर पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की बेंच ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता यह साबित करने में विफल रहा है कि फिल्म की रिलीज से कोई वास्तविक नुकसान होगा।

कोर्ट ने कहा, “फिल्म सेंसर बोर्ड से पास हो चुकी है। ऐसे में इसकी रिलीज को रोकना उचित नहीं है। फिल्ममेकर ने अपनी जिंदगी की पूंजी इस फिल्म में लगाई है। ऐसे में कोर्ट रिलीज पर रोक नहीं लगा सकता।” साथ ही अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म में आरोपी का नाम या उसकी भूमिका का कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।

फिल्म के निर्माता की ओर से सीनियर एडवोकेट गौरव भाटिया ने दलील दी कि यह एक तथ्यात्मक फिल्म है और इसमें किसी की छवि को नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है।

बुधवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने भी फिल्म से जुड़ी सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया था। इसके साथ ही ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

#BollywoodControversy #Censorship #DelhiHighCourt #FilmRelease #FreedomOfExpression #KanhaiyaLal #UdaipurFiles
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फिर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी अगली कार्रवाई की धमकी
Next Article शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर अबुआ अधिकार मंच ने दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया संकल्प
reporter1

Related Posts

फिल्मी-दुनिया

The Bengal Files’ ट्रेलर लॉन्च पर बवाल, पल्लवी जोशी ने बताया लोकतंत्र पर हमला

August 19, 2025
फिल्मी-दुनिया

जया बच्चन ने फैन को मारा धक्का, कंगना रनौत बोलीं- “लोग सिर्फ अमिताभ जी की पत्नी मानकर नखरे सहते हैं”

August 13, 2025
फिल्मी-दुनिया

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फिर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी अगली कार्रवाई की धमकी

August 7, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.